जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
दवा देवी फाउंडेशन
गो उपचार - बिना विचार
फाउंडेशन के सदस्य

हमारे बारे में संक्षिप्त में जानकारी
देशभर में गौ माता के प्रति मातृत्व भाव रखने वाले गौ भक्त अनेको माध्यम से गौ माता की सेवा करने का प्रयास करते हैं!
सामान्यतः पूरे देश में गौ सेवा के क्षेत्र में निराश्रित गोवंश को गोशाला में रखकर आदर पूर्वक अथवा दया भाव से सेवा करने वाले कई धनी धर्मात्मा लोग हे गोशाला संचालन के माध्यम से कई संस्थाएं गो सेवा का पुनीत कार्य कर रही है लेकिन गो चिकित्सा के क्षेत्र में गौ चिकित्सालय संचालन के क्षेत्र काम करने वालो की संख्या बहुत कम है और जो कुछ थोड़े भाई बहन हैं गो सेवक हे जो गौ चिकित्सालय में सेवा प्रदान करते हैं वह सामान्य आर्थिक स्थिति वाले होते हैं गौ सेवा के क्षेत्र सर्वाधिक संघर्ष और खर्च चिकित्सा कार्य में ही है क्योंकि गौ माता को रेस्क्यू करके उन्हें लाना, उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करना फिर निरंतर गौ माता के सानिध्य में रहकर के उनके उपचार की व्यवस्था करना! ओषधि ओढ़ना आहार सबकी व्यवस्था करनी होती हैं ऐसी प्रतिकुल स्थिति में सामान्य आर्थिक स्थिति वाले गौ भक्त कभी-कभी उचित ओषधि के अभाव अपने आप को कमजोर और असहाय महसूस करते हैं जिससे उनका गो सेवा कार्य प्रभावित होता है ! गो चिकित्सा सेवा में लगे गो भक्तों के इसी व्यथा से व्यथित होकर परम पूज्य गुरुदेव भगवान गोपालाचार्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज के मन में यह भाव प्रकट हुआ, क्यों ना हम गौ भक्तों की इस व्यथा को मिटाने का प्रयास करें और एक ऐसा फाउंडेशन बनाएं जिससे पूरे देश भर में आर्थिक कमजोर स्थिति वाले गौ चिकित्सालय चलते हैं उन्हें निःशुल्क ओषधि गौ चिकित्सा हेतु उपलब्ध कराई जाए जिससे वह तनाव मुक्त होकर गौ माता की चिकित्सा का कार्य उत्तम रीति से कर सके!
इसी विचार से जन्म लिया

दवा देवी फाउंडेशन (गो उपचार- बिना विचार )
सभी गौ सेवा कार्यों को सदृढ बनाने के लिए एवं गति प्रदान करने के लिए दवा देवी फाउंडेशन कार्यरत है !
यह फाउंडेशन देश के समस्त अभावग्रस्त गो चिकित्सालय में निःशुल्क गौ ओषधि देने हेतु तत्पर है इस फाऊंडेशन के सभी सदस्य गौ माता की गौ भक्तों की की पीड़ा को समझते हैं और अरे इस दिशा में कार्यरत है!
इन्हीं भावों के साथ यह फाउंडेशन दिनांक 13 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ,
और गौ माता के इस सेवा प्रकल्प में यह दवा देवी फाउंडेशन सदैव समर्पित भाव से कार्य करेगा!

दवा देवी फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य
5. गो सेवी उद्योगपतियों को प्रेरित कर पारंपरिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक फार्मेसी स्थापित कर गो माता हेतु उत्तम, शुद्ध और उपयोगी औषधि का निर्माण करवाना।
गो सेवार्थ होने वाले सभी कार्यों में बने सहभागी
COPYRIGHT ©️ 2025 DAVA DEVI FOUNDATION – ALL RIGHTS RESERVED